Thursday, June 4, 2009

कचरे से कंचन

चीन का शांघाई शहर कचरे के व्यवसाय में काफी उन्नति कर रहा है। इस शहर ने कचरा एकत्र करने के 502 केंद्र स्थापित किए हैं, और उसके 1,500 एजेंट ग्रामीण क्षेत्रों से कचरा इकट्ठा करते हैं। इन्हें कचरे के लिए कमीशन दिया जाता है।

शांघाई पर्यावरण एवं स्वच्छता प्राधिकरण 6,000 वर्ग किलोमीटर पर फैले इस शहर के 12 करोड़ लोगों से कचरा एकत्र करता है। प्राधिकरण 26 पुनश्चक्रण केंद्र भी चलाता है, जो उद्योगों, व्यवसायों और घरों से प्राप्त कचरे से उपयोगी चीजें बनाते हैं। इन चीजों को बेचने के लिए जगह-जगह बिक्री-केंद्र भी खोले गए हैं। कचरे से प्राप्त वस्तुओं में शामिल हैं, लोहा, रबड़, प्लास्टिक, कागज, कपड़ा, रासायनिक रेशे, हड्डियां, बाल, कांच, पुरानी मशीनों के पुर्जे, रासायनिक अवशेष व उपयोग किया गया तेल। प्राधिकरण कचरे में से तांबा व अन्य उपयोगी धातुएं प्राप्त करने के लिए एक इकाई भी चलाता है। पुराने तेलों को शुद्ध करके पुनः उपयोग करने लायक बनाने का एक उद्यम भी कार्यरत है। इन सब कार्यों में 29,000 लोगों को रोजगार मिलता है। प्राधिकरण के लगभग 3,500 विशेषज्ञ शांघाई शहर के विभिन्न कारखानों को कचरा-प्रबंध के क्षेत्र में परामर्श भी देते हैं।

1 comments:

Shraddha said...

very inspiring

Post a Comment

 

हिन्दी ब्लॉग टिप्सः तीन कॉलम वाली टेम्पलेट